Gomoh: गोमो (Gomoh) हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमल खोरी स्थित पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में आठ माह से आंदोलनरत ग्रामीणों को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरु महतो ने कार्रवाई का भरोसा दिया है. बुधवार 25 जनवरी को ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से आंदोलन कर रही यहां की बहू बेटियों की खोज खबर नहीं लेना जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की विफलता है. यह अत्यंत दुखद है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो दिन के भीतर यहां संचालित पत्थर खदान की जांच व कार्रवाई के लिए खनन विभाग व राज्य सरकार लिखेंगे. नियमों की अवहेलना करनेवाले दोनों पथर खदानो को बंद कराने का काम करेंगे. लोगों को न्याय दिलाएंगे. ग्रामीणों ने पत्थर खदान व जमीन के कागजात भी राज्य सभा सांसद को सौंपे. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह व प्रदेश महामंत्री दीप नारायण सिंह मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग की कराएंगे जांच व कार्रवाई : खीरु महतो
Last Updated: Jan 25, 2023 12:00 AM (IST)