Search

 
 
 

धनबाद : हैवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर घरों पर गिरे, फैली दहशत

 

बस्ती में अफरातफरी का माहौल, सुशी आउटसोर्सिंग के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Jharia : धनबाद जिला में एक ऐसी बस्ती है, जहां के घरों में लगातार कंपन होती है. इसी कंपन के बीच लोग रहने को विवश हैं. घरों में कंपन के साथ धूलकण भी भर जाता है. यह सब होता है हैवी ब्लास्टिंग के कारण. लोदना क्षेत्र संख्या 10 में सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना में सोमवार 24 जुलाई को लगभग 3: 30 बजे दोपहर हैवी ब्लास्टिग से उड़े पत्थरों ने बगल के बागडिगी 5 नंबर बस्ती में बवाल मचा दिया. पत्थरों की बरसात से एक घर का एसवेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया. ब्लास्टिंग से बागडिगी 5 नंबर बस्ती में कंपन होने लगा. पूरी बस्ती में अफरातफरी मच गई. लोग अपने घरों तथा अन्य जगहों में दुबक गए.  पत्थरों का गिरना कम हुआ तो लोग घरों से निकले. आउटसोर्सिंग कंपनी व प्रबंधन के प्रति लोगों में आक्रोश फैल गया. गृहिणी सुमन देवी ने बताया कि हैवी ब्लास्टिंग से लोगों में दहशत का माहौल है. विस्फोटक अधिनियमों की अनदेखी कर क्षेत्र में लापरवाही से अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोट किए जा रहे हैं. दहशत की वजह से लोग घरों में दुबक जाते हैं. कई बार शिकायत करने के वावजूद अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगाईं जा रही है.  हमेशा जानमाल का ख़तरा बना रहता है. बस्ती के पीछे सुशी आउटसोसिंग परियोजना में प्रतिदिन अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जाती है. कई बार पत्थर उड़कर घरों पर आकर गिरते हैं. इससे पहले भी हैबी ब्लास्टिंग से पांच घरों पर पत्थर गिरा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही