Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दो बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर

Topchachi: रविवार को तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत साहोबहियार के हरिजन टोला स्थित नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार बाइक (JH 10 BX 4434) ने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर में बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोट आई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है किर युवक बाइक लेकर तोपचांची दिशा की ओर आ रहा था, उसी दौरान अचानक आगे से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया. युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है. वहीं एक बाइक सवार घटना स्थल से भागने में सफल रहा. आसपास के ग्रामीणों ने युवक को सड़क से हटाकर नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लेटा दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रुप से जख्मी युवक को 108 एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया है. वहीं तोपचांची पुलिस युवक की बाइक जब्त कर थाना ले आई है. गंभीर रुप से जख्मी युवक की शिनाख्त नहीं पायी है. बाइक में मिले कागज़ात के अनुसार, बाइक गिरिडीह जिला के तुयो पंचायत निवासी पिन्टू कुमार महतो की है. इसे भी पढ़ें -रातू">https://lagatar.in/one-died-after-being-hit-by-a-bus-in-ratu-body-of-a-minor-found-in-a-pond-in-tupudana-after-five-days/">रातू

में बस के धक्के से एक की मौत, तुपुदाना में पांच दिन तालाब में मिला नाबालिग का शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही