Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे फाटक बंद रहने से राहुल चौक पर लगा भीषण जाम

Katras :  कतरास (Katras) महुदा-राजगंज मुख्य मार्ग पर राहुल चौक के समीप शनिवार 11 मार्च को दिन में लगभग 1 बजे निचितपुर रेलवे फाटक घंटों बंद रहा.  फाटक बंद होने के कारण यहां भारी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. छोटे-बड़े वाहनों की लम्बी लाइन लग गई. अपने वाहनों में बंद लोग गर्मी के चलते भारी परेशान दिखे. इस बीच फोरलेन सड़क के एक छोर से कतरास बाजार ऊपर मोड़ व फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. लोग चाहकर भी जाम से निकल नहीं पा रहे थे. लोगों का कहना है कि इस फाटक में प्रायः जाम लग जाता है. फाटक की चौड़ाई भी काफी कम है. रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. फाटक की चौड़ाई की बढ़ाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार आंदोलन भी किया. परंतु समस्या का निराकरण नहीं हुआ. लोगों में इस अव्यवस्था से काफ़ी रोष है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही