Search

 
 
 

धनबाद : धनबाद व संताल में 3 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

 

राज्य में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय, अधिकतर हिस्सों में असर कम

Dhanbad : मानसून की कमजोर गतिविधियों के बीच मौसम विभाग ने 3 जुलाई को धनबाद जिला सहित संताल के देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है. एक और दो जुलाई को लोगों से गर्जन व वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है. इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. इसके विपरीत 30 जून को धनबाद जिले में दिन में एक या दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई. मानसूनी गतिविधियां काफी कमजोर दिखी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं. इस वजह से लगभग सभी स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व भारी बारिश तक देखी जा रही है. दो दिन मानसूनी गतिविधियां कम होने के बाद 3 जुलाई से एक बार फिर वर्षापात बढ़ने की संभावना है.  दूसरी ओर 30 जून को धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि कम तापमान के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही