Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हेलो मैडम… मेरा पति शराब के नशे में मुझे पीट रहा है

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  हेलो मैडम, मैं भूली से बोल रही हूं, मेरा पति शराब के नशे में मुझे पीट रहा है. प्लीज पुलिस भेज कर मुझे जल्दी बचाइए, नहीं तो ये मेरी जान ले लेगा. हेलो मैडम मैं झरिया से बोल रही हूं, मैने अपने पति पर केस किया था, रात को शराब पी कर मेरे मायके आया, गंदी गंदी गालियां दी, जब मैं रोकने के लिए सामने आई तो मुझे पीटने लगा, जल्दी पुलिस भेजकर उसे गिरफ्तार कीजिए. होली के दिन कंट्रोल रूम में देर रात तक फोन की घंटी बजती रही, जिसमें ज्यादातर मामले शराबियों से परेशान लोगों के थे. पत्नी की पिटाई से लेकर पड़ोसी से झगड़ा या फिर दो गुटों का विवाद भी शामिल था. कंट्रोल रूम के कर्मी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते और संबंधित थाने को सूचित करते रहे.

   हिंसक झड़प के कुल 47 मामले आए

कंट्रोल रूम के रिकार्ड के अनुसार होली के दिन कुल 47 मामले आए, जिनमें पति -पत्नी के झगड़े के 2, स्कूटी चोरी 1, साइकिल चोरी 1, लाउडस्पीकर बजाने के 5 तथा शराब के नशे में धुत लोगों का पड़ोसियों और अलग अलग गुटों के बीच झगड़े की 38 शिकायतें शामिल थे. सभी शिकायतें 100 नंबर पर आई. जानकारी संबंधित थाना को देकर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया.

 डीसी के कंट्रोल रूम में नहीं लगा फोन

डीसी के निर्देश पर बनाए गए कंट्रोल रूम की सेवा होली के दौरान फेल रही. 100 कंट्रोल रूम के कर्मियों ने बताया की एक वज्र वाहन ने टेलीफोन का तार तोड़ दिया था. डीसी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में किसी का फोन नहीं लगा. सभी लोगों ने 100 नंबर पर ही कॉल किया था. सभी शिकायतों का निपटारा भी यहीं से किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही