Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गर्भवती महिलाओं की जांच में ली जाएगी निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की मदद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अब स्वास्थ्य विभाग गर्भवती माताओं की जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की सेवा लेगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालकों को एमओयू (समझौता) के लिए आमंत्रित भी किया है. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती माताओं की जांच व अल्ट्रा सोनोग्राफी कराने के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालकों को एमओयू के लिए आमंत्रित किया गया है. “केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार महिला की गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासोनोग्राफी, गर्भावस्था के 18 वें और 19वें सप्ताह में एक बार शिशु की जन्म विसंगति की स्थिति संबंधी रिपोर्ट लेना अनिवार्य है. सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी है या अन्य तकनीकी कारणों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा काम नहीं कर रही है. , इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी केंद्रों की सेवा लेने का फैसला किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही