Mithilesh Kumar Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के एवज में यूजर चार्ज वसूली का मामला खटाई में पड़ गया है. रांची की दो कंपनियों का टेंडर पेपर पिछले सात दिनों से निगम की निविदा समिति के पास धूल फांक रहा है. समिति इन एजेंसियों का फैसला क्यों नहीं कर पा रही है, किन कारणों से टेंडर फाइनल नहीं हो पा रहा है, यह बताने वाला भी कोई नहीं है. निगम के अधिकारी अभी यही कह रहे हैं कि सरकारी काम है, लेट होता है. दोनों कंपनी में से किसी एक को रखना है. फ़ाइनल हो जाएगा. कब तक होगा, यह बताना मुश्किल है.
जोरापोखर पैक्स के जमाकर्ताओं का भुगतान सुनिश्चित करें : उपायुक्त [wpse_comments_template]
29 जुलाई को डाला गया था टेंडर
रांची की तर्ज पर धनबाद नगर निगम ने जुलाई महीने में यूजर चार्ज वसूली के लिए टेंडर निकाला था. 29 जुलाई को टेंडर डालने की अंतिम तिथि थी. 30 जुलाई को दोनों में से एक एजेंसी के चयन की बात कही गई थी. लेकिन नगर आयुक्त के नहीं रहने के कारण टेंडर पेपर नहीं खुला. इसके बाद मंगलवार तक टेंडर फाइनल होने का दावा किया गया. लेकिन मामला निविदा समिति के पास जाकर रुक गया.सात साल से हो रही हैं नई नई कोशिशें
वर्ष 2015 में तत्कालीन मेयर ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के एवज में यूजर चार्ज लेने की बात कही थी. लेकिन असफल रहे. इसके बाद हर साल इसके लिए नई नई कोशिशें होती रही. कभी एजेंसी तो कभी एन जी ओ के भरोसे वसूली की कोशिश की गई, पर सब बेकार साबित हुआ.नगर आयुक्त खुद यूजर चार्ज वसूलने को तैयार
वर्ष 2021 में वर्तमान नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने खुद से यूजर चार्ज लेने की बात कही. पहले फेज में कॉमर्शियल और अपार्टमेंट से पैसा लेने की बात कही गई. रेट भी तय हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद ही व्यवसायियों ने विरोध शुरू कर दिया और मामला शांत हो गया. अब एक बार फिर एजेंसी बहाल करने की कोशिश हो रही है.कोई नया रेट तय नहीं
निगम के अधिकारियों का कहना है कि यूजर चार्ज के लिए कोई नया रेट तय नहीं किया गया है, पहले जो रेट तय है, उसी के हिसाब से वसूली होगी. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का आवास 20 रुपये, एलआईजी 40, एमआईजी 60, एचआईजी 80, होटल गेस्ट हाउस 1000 से 15000, ढाबा 350, धर्मशाला 800, रेस्टोरेंट 1500, बेकरी-फूड आउटलेट 1000, मिठाई दुकान 1000, फास्ट फूड दुकान 500, ठेला-खोमचा 200, पान-चाय दुकान 100, किरायेदार 60, शॉपिंग कॉम्पलेक्स 2000 से 10000, लॉज 5000, सिनेमाघर 5000, हॉलसेल दुकान 1500, मेन मार्केट दुकानदार 1000, स्ट्रीट शॉप 250, गोदाम 1500, सब्जी-फल दुकान 200, बिना बेड वाली डिस्पेंसरी 400, बेड वाला अस्पताल 5-20 हजार, स्कूल, कोचिंग और कॉलेज 200, गैर-सरकारी 1000 और मैरेज हॉल से 2500 से 5000 वसूले जाएंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ensure-payment-of-depositors-of-jorapokhar-packs-deputy-commissioner/">धनबाद:जोरापोखर पैक्स के जमाकर्ताओं का भुगतान सुनिश्चित करें : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment