Search

 
 
 

धनबाद : हेल्पलाइन नंबर महिलाओं को सशक्त बनाने में कारगर- ब्रजेन्द्र

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-hemant-sold-the-straw-of-the-state-to-middlemen-in-two-and-a-half-years-raghuvar-das/">(Dhanbad)

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राणा ने 28 अगस्त को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्त्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया. मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी जनकल्याण कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान व उन्हें सशक्त बनाने के प्रति शुरू से ही तत्पर रही है. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है. इसे देखते हुए कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण, उन्हें न्याय व सुरक्षा दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर (टॉल फ्री नंबर) 18002040589 जारी किया है. इससे महिलाएं ज्यादा सशक्त होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगी. सीता राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर सोनिया गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसुजा की महत्वाकांक्षी योजना स्त्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया गया. इस टॉल फ्री नंबर से महिलाओं को उनका हक दिलाने, न्यायिक सहायता पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-adjust-the-incentive-of-cho-in-the-basic-honorarium-sahay/">धनबाद

: सीएचओ का इंसेंटिव मूल मानदेय में समायोजित करे सरकार- सहाय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही