Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हेमंत सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया है- रागिनी सिंह

Dhanbad : धनबाद जिला भाजपा महिला मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष रीता यादव के नेतृत्व में महिलाएं आक्रोश रैली निकाल कर डीसी ऑफिस पहुंची और जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में धनबाद के अलावा झरिया,  निरसा व सिंदरी विधानसभा की मोर्चा की पदाधिकारियों समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं भाग लिया. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार ने पांच वर्षों तक  राज्य की महिलाओं को सिर्फ ठगने का ही काम किया है. गरीब महिलाओं को प्रतिमाह दो हजार रुपए देने व नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया. राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. आंकड़े बताते हैं कि 7 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. इनमें 50 प्रतिशत आदिवासी महिलाएं हैं. इसके बाद भी हेमंत सरकार खुद को आदिवासी हितैषी बताती है. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं. इस सरकार ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया. 2019 के चुनाव के वक़्त झामुमो ने बड़े-बड़े वादे  किए थे. सरकार बनने के बाद इसे पूरा नहीं किया. प्रदर्शन को परिंदा सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रियंका पाल, भाजपा नेत्री तारा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाए कार्यकता मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-such-a-shock-that-even-after-9-months-of-fathers-death-the-daughter-said-papa-is-alive/">धनबाद

: ऐसा सदमा कि पिता की मौत के 9 महीने बाद भी बेटी बोली… जिंदा हैं पापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही