Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी लापरवाह : पीएन सिंह

 
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मशीने बाहर भेजे जाने की ख़बर पर हेमंत सरकार पर बरसे सांसद
Dhanbad : एसएनएमएमसीएच परिसर में बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए मंगाई गयी मशीनों को एम्स कल्याण और जबलपुर भेजे जाने की ख़बर के बाद धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लिया है. पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद की मशीनें बाहर जाना राज्य सरकार की उदासीनता को दर्शाती है. कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए मशीन मुहैया कराने वाली एजेंसी हाइट्स ने यह जानकारी एसएनएमएमसीएच धनबाद के प्रचार्य को दी है. एजेंसी के इस निर्णय से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि झारखंड की हेमंत सरकार को अन्य सेवाओं की तरह स्वास्थ्य सेवाओं पर भी कोई ध्यान नहीं है. स्वास्थ मंत्री जो धनबाद के प्रभारी हैं, उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान के लिए बड़े-बड़े निर्णय ले रहे हैं. पीएन सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार की इस लापरवाही के कारण धनबाद सहित पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हेमंत सरकार धनबाद की चरमराई स्वास्थ व्यवस्था को देखते हुए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें. ताकि धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिल सके. यह">https://lagatar.in/dhanbad-opposition-alliance-india-takes-out-protest-march-against-incident-in-manipur/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मणिपुर की घटना के ख़िलाफ़ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने निकाला आक्रोश मार्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही