Dhanbad : पिछली सरकारों ने मार्च महीने में सरकारी खजाने से 15 प्रतिशत से अधिक राशि खर्च करने की अनुमति नहीं दी, जिससे मार्च लूट रुक गया था. लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इस परिपाटी को खत्म कर दिया है. इस बार सरकार ने आदेश जारी कर खर्च में छूट की सीमा को हटा दिया है, जिससे इस वर्ष मार्च में भ्रष्टाचार व सरकारी राशि की लूट की संभावनाएं बढ़ गईं हैं. यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने 4 मार्च को कहीं. वह धनबाद के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर घेरते हुए कहा कि इस बार विधानसभा में पेश बजट में भी सरकार पूरी तरह से फेल है. शाहदेव ने कहा कि विधानसभा में सरकार ने खुद बताया था कि 31 जनवरी 2023 तक कृषि पर 12 प्रतिशत, शिक्षा पर 53 प्रतिशत, शहरी विकास पर 23 प्रतिशत व खाद्य आपूर्ति मद में 30 प्रतिशत राशि खर्च की है. जिससे यह पता चलता है कि बजट प्रस्तावों को पटरी पर उतारने में भी सरकार अक्षम रही है. सरकार ने 15 प्रतिशत की सीमा हटाकर भ्रष्टाचार की छूट दी है. उन्होंने बजट की खामियां गिनाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, जल व अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बजटीय प्रावधान नहीं किया गया है.
: पग्गी हत्या कांड के तीनों आरोपियों की मां ने पुत्रों को बताया निर्दोष [wpse_comments_template]
भाजपा की योजनाओं को अपना बता थपथपा रही पीठ
शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की कई योजनाओं को अपना बताकर पीठ थपथपा रही है. इनमें दुमका और बोकारो में बनने वाला एयरपोर्ट भी है. गांव में सोलर पंप सिंचाई योजना, केंद्र के मिलेट (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के प्रस्ताव की भी कॉपी की गई है.कमीशन के लिए 800 आंगनबाड़ी भवन बनाएगी सरकार
शाहदेव ने कहा कि यह सरकार बजट के किसी प्रस्ताव को पूरा करे या न करे, लेकिन 800 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण जरूर कराएगी. क्योंकि जहां ठिका-पट्टा में कमीशन के बात आती है वहां हेमंत सरकार पहल जरूर करती है.क्वालिटी एजुकेशन पर खर्च नहीं, स्कूलों के रंग हरा होंगे
शाहदेव ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अधिक फंड देने की बात कही है. लेकिन सरकार क्वालिटी एजुकेशन पर फंड का उपयोग करने वाली नहीं है, बल्कि इस फंड से स्कूल और बच्चों के ड्रेस का रंग हरा करेंगे. प्रेस वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-mother-of-the-three-accused-in-the-paggi-murder-case-told-the-sons-to-be-innocent/">धनबाद: पग्गी हत्या कांड के तीनों आरोपियों की मां ने पुत्रों को बताया निर्दोष [wpse_comments_template]
Leave a Comment