Search

 
 
 

धनबाद: समाहरणालय भवन व बिग बाजार में लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने होली पर्व को लेकर समाहरणालय, मिश्रित भवन तथा बिग बाजार में पलाश ब्रांड प्राक्रतिक हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाया, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया और प्रकृति हर्बल गुलाल की जम कर खरीदारी की. जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती रीता सिंह ने बताया कि होली पर्व को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी अंतर्गत गोविंदपुर, बलियापुर तथा तोपचांची से लगभग 134 सखी मंडल की दीदीयों द्वारा पलाश के फूल, बीट, चंदन, फल, पत्तियों, पालक, चुकंदर, मुल्तानी मिट्टी युक्त निर्मित प्राकृतिक हर्बल गुलाल का निर्माण पिछले एक माह से किया जा रहा है. सखी मंडल की दीदीयों द्वारा तैयार आर्गेनिक हर्बल गुलाल निर्माण के बाद आकर्षक पैकेजिंग के जरिए विभिन्न पलाश मार्ट एवं पलाश होली स्पेशल काउंटर समाहरणाल, उप विकास आयुक्त कार्यालय एवं बिग बाजार के पास स्टॉल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया पलाश ब्रांड के तहत सखी मंडल की दीदीयों द्वारा निर्मित प्राकृतिक हर्बल गुलाल स्थानीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है. इस पहल से दीदीयों को त्योहार के समय अतिरिक्त आमदनी हो रही है. पलाश ब्रांड से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है. आज सभी स्टॉल पर लोगों ने इसको खूब सराहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही