Search

 
 
 

धनबाद : हीरो कंपनी के नकली पार्ट्स व मोबिल की बिक्री का भंडाफोड़, 50 लाख के पार्ट्स जब्त

 

Dhanbad : धनबाद शहर के बैंक मोड़ स्थित वासु ऑटो में नकली मोबिल व हीरो बाइक के नकली स्पेयर पार्ट्स के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. सेल्ट बिजनेस ऑफ इंटलक्चुअल प्रापर्टी राइट्स की टीम ने शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना पुलिस के सहयोग से वासु ऑटो दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में हीरो, गल्फ, मोटुल व अन्य कंपनियों के नकली मोबिल के साथ-साथ हीरो कंपनी के रैपर, नकली स्पेयर पार्ट्स व सील करने वाली मशीन आदि बरामद किए. टीम ने 50 लाख रुपए से अधिक के नकली पार्ट्स व मोबिल बरामद किए हैं. इससे शहर के व्यापारियों व ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया है.

कंपनी के डायरेक्टर विप्लप घोष ने बताया कि पिछले कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि बैंक मोड़ स्थित उक्त दुकान में हीरो कंपनी के नकली पार्ट्स की बिक्री हो रही है. इसके बाद दुकान की रेकी की गई, जिसमें सूचना सही पाई गई. इसके बाद धनबाद के डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर से इसकी लिखित शिकायत की गई. इसके बाद पुलिस के सहयोग से दुकान में छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि बरामद सामान की कीमत 50 लाख से अधिक है. वासु ऑटो बाजार में कंपनी के नाम पर नकली सामान बेच कर जनता को तो चूना लगा ही रहा था. बड़े पैमाने पर जीएसटी की भी चोरी की जा रही थी. सामान जब्त कर बैंक मोड़ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : माइनिंग">https://lagatar.in/retired-ias-arun-kumar-gets-anticipatory-bail-from-cbi-court/">माइनिंग

घोटाला: रिटायर्ड IAS अरुण कुमार को CBI कोर्ट से मिली अग्रिम बेल

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही