Search

 
 
 

धनबाद: बाघमारा के हीरो की खोरठा फ़िल्म 26 मई से सिनेमा के बड़े पर्दे पर

 
Katras/Baghmara: बाघमारा के बकसपुरा पांडेय बस्ती निवासी खोरठा व भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता कमलेश पांडेय की होम प्रोडक्शन की खोरठा फ़िल्म 26 मई से झारखंड के धनबाद, बोकारो, हज़ारीबाग, हरिना स्थित सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. गीता ज्ञान फिल्मस द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म का नाम है "ऐहे तो जीवन". निर्माता हैं ज्ञान चन्द्र पांडेय एवं सह निर्माता गीता देवी हैं. फ़िल्म की कथा, पटकथा, संवाद, गीत, सम्पादन व निर्देशन का काम स्वयं फ़िल्म के हीरो कमलेश पांडेय ने किया है. फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता राजेश कुमार पांडेय, छायांकन माधव चन्द्र मंडल हैं जबकि फिल्म की रूप सज्जा भास्कर सेन, विवाह गीत गीता देवी संगीत जोटु, सह निर्देशन आकाश भारती, उमर फारूक व तपन मल्लिक, नृत्य कैलाश शर्मा, एक्शन बाबान का है. फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने बताया कि "ऐहे तो जीवन" एक पारिवारिक फ़िल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है. फिल्म के अन्य कलाकारों में तापस चक्रवर्ती, मुकेश प्रजापति हज़ारीबाग, बी पी सिन्हा दिव्या सहाय, श्रेया सहाय धनबाद, दिशानी दत्ता, दीपक लोहार रांची, सुमन सोनकर, तपन मल्लिक आदि शामिल हैं. फ़िल्म में रांची के दीपक लोहार एवं कोलकाता के देवाशीष भद्रा विलेन के रोल में हैं. उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म वर्ष 70 से 80 के समय पर आधारित है. फ़िल्म की शूटिंग तोपचांची, बोकारो, माटीगढ़ डैम, निरसा के बारबेंदिया, बोकारो, रांची आदि क्षेत्रों में हुई है. उन्होंने बताया कि फ़िल्म पूरे तीन घंटे की है. उनका दावा है कि फ़िल्म लोगों को पसंद आएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही