Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मैथन में हाई क्वालिटी वाटर टेस्टिंग लैब शुरू, पानी की गुणवत्ता की होगी जांच

 

तकनीकी सदस्य रघुराम व परियोजना प्रमुख ने किया प्रयोगशाला का उद्धाटन

Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना में राष्ट्रीय जल विज्ञान का नवनिर्मित हाई क्वालिटी वाटर टेस्टिंग लैब 30 जून शुक्रवार को शुरू हो गया. डीवीसी के तकनीकी सदस्य एम रघुराम व मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने लैब का उद्घाटन किया. रघुराम ने कहा कि यह लैब उन्नत तकनीक से लैस है. इससे न सिर्फ डीवीसी के आवासोय क्षेत्र, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के में भी उपलब्ध पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच की जा सकेगी. मौके पर मैथन आवासीय परिसर में आपूर्ति होने वाले पानी की जांच की गई, जो राष्ट्रीय मानकों पर खरा पाया गया. प्रयोगशाला के उप प्रबंधक (रसायन) किंकर रजक ने अतिथियों को लैब के उपकरणों और उनकी खासियतों की जानकारी विस्तार से दी. इससे पूर्व परियोजना प्रमुख दुबे ने तकनीकी सदस्य एम रघुराम को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया. समारोह में मुख्य अभियंता संजीत सिन्हा, अभिजीत चक्रवर्ती, मधुकांत झा, जयंत बनर्जी, दीपांकर चौधरी, संतोष महापात्र सहित सभी मुख्य अभियंता व विभाग प्रमुख, मैथन जलाशय विभाग के वरीय प्रबंधक  नाग सुधा, लोमस कुमार, अतुल सिंह आदि उपस्थित थे. लैब उद्घाटन के बाद रघुराम ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक की में चले गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-workers-of-other-parties-took-membership-of-jmm/">धनबाद

: दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ली झामुमो की सदस्यता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही