Search

 
 
 

धनबाद:  होली में तेज रफ्तार निगल गई कई लोगों की जिंदगी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के विभिन्न क्षेत्रो से अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचा. ज्यादातर मौत सड़क दुर्घटना से हुई है. कई लोगों की मौत घटनास्थल तथा अस्पताल लाने के क्रम में ही हो गई. मृतकों में अमित कुमार तेलीपाड़ा, भैरव कुमार राजगंज, अजय ठाकुर चिकनिया तोपचांची व हरिहरपुर गोमो की ज्योति देवी शामिल है. एक मृतक के परिजन रवि प्रमाणिक ने बताया कि होली में सभी मशगूल थे. तभी संध्या के समय किसी वजह से अजय ठाकुर मोटर साइकिल पर निकला. देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है. पिछले साल अप्रैल में उसकी शादी हुई थी. उसका एक बच्चा भी है. साल भी नही गुजरा और परिवार छोड़कर चला गया. घर के सभी लोगों का को रो-रो कर बुरा हाल है. एसएनएमएमसीएच अस्पताल कर्मी सभी शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुट गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही