Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में हाइवा ने राहगीर को किया घायल, 3 वाहनों को भी ठोका

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर में शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा ने एक राहगीर को टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गया. भागने क्रम में हाइवा चालक ने तीन-चार अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने पीछा कर हाइवा को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला. जानकारी के अनुसार हाइवा (जेएच 10 सीएम 1722) ने बनियाहीर के समीप एक राहगीर को चपेट में ले लिया. घायल को स्थानीय लोगों ने उठाया. मौका पाकर चालक हाइवा लेकर तेजी से भागने लगा. इस दौरान कतरास मोड़ के समीप एक ठेले वाले, एक बाइक व एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया. हाइवा की रफ्तार देख कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिए. लोगों ने काफी दूर तक पीछाकर हाइवा को केंदुआडीह ओपी क्षेत्र के शीतला मंदिर के समीप पकड़ लिया. झरिया पुलिस ने हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-body-of-the-youth-was-buried-in-the-project-police-should-search-for-it-by-calling-a-sniffer-dog-amar-baur//">धनबाद

: युवक का शव परियोजना में दबा दिया, खोजी कुत्ता मंगाकर खोज निकाले पुलिस- अमर बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही