Search

 
 
 

धनबाद: एमपीएल में हाइवा परिचालन अनिश्चित काल के लिए ठप

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) आम हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने शुक्रवार 5 अगस्त को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर हाइवा का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया. एसोसिएशन का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, एमपीएल की ट्रांसपोर्टिग ठप रहेगी.  प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की तो एमपीएल के अधीन चलने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का परिचाल भी ठप कर दिया जाएगा. आंदोलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, सचिव प्रवीर कुमार तिवारी, वृंदावन गोराई, रविशंकर राय, परिमल मंडल, अशोक तिवारी, धनंजय राय, श्रीनिवास मुखर्जी आदि शामिल हैं.

  एसोसिएशन ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि अग्रवाल का कहना है कि पिछले 2 माह से एमपीएल प्रबंधन से पत्राचार के जरिये समस्या का समाधान करने की मांग की जा रही है. परंतु प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है.  20 जुलाई को एमपीएल के मुख्य कोयला प्रेषण पदाधिकारी दुर्गेश शर्मा के साथ वार्ता हुई थी. उन्होंने आश्वासन दिया था कि दो-चार दिनों के अंदर सभी संबंधित ट्रांपोर्टर से वार्ता कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. परंतु एक माह के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने एमपीएल के अधीन अन्य यूनियनों के बारे में कहा कि उनसे कोई लेना देना नहीं और न ही कोई द्वेष है. हमारी लड़ाई एमपीएल प्रबंधन से है. एमपीएल प्रबंधन के नकारात्मक रवैये से आजिज आकर यह कदम उठाना पड़ा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/postcard-campaign-in-the-markets-for-the-airport-in-dhanbad/">धनबाद

में एयरपोर्ट के लिए बाजारों में चला पोस्टकार्ड अभियान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही