Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी कोयला नगर में हिंदी व अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

 
हिंदी कविता पाठ में आराध्या और अंग्रेजी में ऋतिका और अंशिका ने संयुक्त रूप से पाया पहला स्थान Dhanbad : डीएवी कोयला नगर में 18 जुलाई को अंतरसदनीय काव्य पाठ का आयोजन किया गया. जूनियर विंग के लिए चार सदन बनाए गए थे, जिसका नाम नालंदा, तक्षशिला, वल्लभी और विक्रमशिला रखा गया था. चारों सदनों के प्रतिभागी बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में कविता पाठ किया. विद्यालय के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. हिंदी काव्य पाठ में आराध्या पंडित प्रथम, प्रियदर्शी द्वितीय और पंखुड़ी तिवारी तृतीय स्थान पर रही. अंग्रेजी काव्य पाठ में ऋतिका कुमारी और अंशिका संयुक्त रूप से प्रथम, तारुषी द्वितीय और अक्षत नाग तृतीय स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया गया. काव्य पाठ का आयोजन जूनियर विंग की इंचार्ज पापिया चटर्जी के निर्देशन में हुआ. अनिल कुमार और मुनिया साधु खां निर्णायक भूमिका में रहीं. मौके पर रश्मि सहाय, मधुलता, रेणु, प्रीति सिंह, विभा, मोनीशा, मोनी समेत स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-painting-competition-held-in-rajkamal-students-showed-their-skills/">धनबाद

: राजकमल में हुई चित्रांकन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही