Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा

 

19 सितंबर को उद्घाटन, 29 को पुरस्कार वितरण के साथ होगा समापन

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस अवधि में संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों, स्टाफ तथा छात्रों के लिए हिंदी की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. पखवाड़ा के दौरान 19 सितंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक जेके पटनायक द्वारा किया जाएगा. इसके बाद 20 और 21 सितंबर को हिंदी काव्य पाठ, 22 सितंबर को हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन व 26 सितंबर को वर्तमान भारत : भविष्य का विश्व गुरु विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी. 29 सितंबर को गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर में समापन समारोह होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही