Search

 
 
 

धनबाद : हिन्दी विचार संप्रेषण का सरल माध्यम : प्राचार्य

 

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया हिन्दी दिवस

Dhanbad : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 14 सितंबर गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि हिन्दी विचार संप्रेषण का सबसे सरल माध्यम है. यह मात्र भाषा नहीं, बल्कि एक संस्कृति भी है. हिन्दी मातृभाषा तो है ही, घर-घर बोली जानेवाली भी है. समारोह में उप प्राचार्या उमा मिश्रा एवं मनोज कुमार उपस्थित थे. मंच संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष संत कुमार श्रीवास्तव ने किया. मौके पर हिंदी विभाग की रेनू सिंह, सीमा सिंह, मधु सिंह, रौली सक्सेना, आशा प्रसाद, ज्योति बाला, अर्चना कुमारी, किशोर मिश्रा, आरती दफ्तरी,पूजा कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही