Search

 
 
 

धनबाद : हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता का आधार है- एम रघुराम

 
डीवीसी मैथन में हिंदी दिवस के साथ हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत
Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन में गुरुवार 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया गया. इसके साथ ही हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक परियोजना प्रमुख सह वरीय महाप्रबंधक संतोष महापात्रा ने किया. कार्यक्रम में संतोष महापात्रा ने डीवीसी के चेयरमैन एम.रघुराम द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा. अपने संदेश में एम. रघुराम ने कहा कि हिन्दी पूरे भारतवर्ष को एकसूत्र में पिरोने वाली भाषा है. यह हमारी राष्ट्रीय एकता का आधार है. कहा कि हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है, जो अपनी एकरूपता और उत्कृष्टता से हमारे मनोभावों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में सक्षम है. ज्ञान और विज्ञान का निरंतर प्रसार अब इस भाषा के माध्यम से हो रहा है और यह दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि डीवीसी हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक अनूप पुरकायस्थ ने परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे का संदेश पढ़ा. अंजनी दुबे ने अपने संदेश में कहा है कि देश की राजभाषा जितनी मजबूत होगी, देश की संस्कृति भी उतनी सशक्त होगी. हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरब से पश्चिम और उतर से दक्षिण तक हमारे सम्पूर्ण राष्ट्र में बोली और समझी जाती है. समारोह में महाप्रबंधक (टीएससी) रामस्नेह शर्मा, वरीय प्रबंधक नागसुधा, संजीव कुमार, प्रणवेश, परविंद कुमार, श्यामली कुमारी सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-shobha-yatra-taken-out-from-shri-rani-sati-temple-in-jharia-regarding-bhado-amavasya-festival/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: भादो अमावस महोत्सव को लेकर झरिया में श्री राणी सती मंदिर से निकली शोभा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही