Search

 
 
 

धनबाद: हिन्दी विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ : प्राचार्य

 

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में मनाया गया हिन्दी दिवस, हुई निबंध प्रतियोगिता

Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में गुरुवार 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शिवबालक प्रसाद सिंह ने हिंदी व अपनी मातृभाषा को मां के समान सम्मान देने की बात छात्रों को बताई. प्राचार्य ने हिन्दी को विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ बताया. हिंदी के आचार्य डॉक्टर उमेश कुमार सिंह ने हिंदी दिवस के इतिहास व महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा, राजभाषा और संपर्क भाषा है. हमें अपने लेखन कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए. हिन्दी में छपे समाचार पत्र व पत्रिकाओं का अध्ययन करना चाहिए. विद्यालय में कक्षा चतुर्थ से द्वादश तक के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा चतुर्थ व पंचम के छात्रों ने `हमारे त्योहार`, कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के छात्रों ने `व्यवहारिक जीवन में देशभक्ति`, कक्षा नवम व दशम के छात्रों ने `समाज जागरण के अग्रदूत स्वामी दयानंद सरस्वती`, कक्षा एकादश एवं द्वादश के छात्रों ने `छत्रपति शिवाजी महाराज राज्यारोहण के सामाजिक राजनीतिक प्रभाव` पर निबंध लिखा. आयोजन में हिंदी की आचार्या रमा पांडेय सहित विद्यालय के अन्य आचार्य-आचार्या का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही