Search

 
 
 

धनबाद: डीवीसी मैथन में हिंदी कार्यशाला का आयोजन, एसबीआई गुवाहटी के मुख्य प्रबंधक राजेश चतुर्वेदी हुए शामिल

 
कहा, इंटरनेट पर देवनागरी लिपि का प्रयोग कर विश्व पटल पर हिंदी की उपस्थिति दर्ज़ करायी जा सकती है
Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना के सम्मेलन कक्ष में सोमवार 28 अगस्त को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन डीवीसी परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया. एसबीआई गुवाहटी के मुख्य प्रबंधक राजेश चतुर्वेदी कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित थे. परियोजना प्रमुख ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य वक्ता राजेश चतुर्वेदी का स्वागत किया. राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि इंटरनेट के परिचालन में भी हम हिंदी को देवनागरी में न लिख कर रोमन भाषा में लिख कर संवाद स्थापित करते हैं. इसका असर ये होता है कि सर्वे में रोमन यानी अंग्रेजी ही मानी जाती है और हम सांख्यिकी के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ नहीं करा पाते. हमारी भी गिनती अंग्रेजी में ही हो जाती है. कहा कि अगर हम देवनागरी लिपि का प्रयोग करें,  जो कि बहुत ही आसान है, तो हम विश्व पटल पर हिंदी की उपस्थिति दर्ज़ करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि कैसे कंप्यूटर से सरल रूप से हिंदी मे काम किया जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी अरविंद सिंह ने किया. मौके पर महाप्रबंधक(असैनिक) मधुकांत झा, उप महाप्रबंधक(संचार) दिलिप कुमार देहुरी, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अनूप पुरकायस्थ सहित बड़ी संख्या में डीवीसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dhanbad-district-new-committee-of-patanjali-formed-manjeet-singh-district-convenor/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: पतंजलि की धनबाद जिला नई कमिटी का गठन, मनजीत सिंह जिला संयोजक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही