Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:हिन्दू जनजागृति समिति ने किया हलाल अर्थव्यवस्था पर प्रहार

Jharia : झरिया (Jharia) हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से गुरुवार 2 मार्च की शाम झरिया के लछमनिया मोड़ स्थित अग्रसेन भवन में हलाल अर्थव्यवस्था : भारत विरोधी षढयंत्र के विषय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे मौजूद थे. संचालन हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्वोत्तर भारत समन्वयक शंभु गवारे ने किया. संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रमेश शिंदे ने हलाल से संबंधित जानकारी दी. वक्ताओं ने बताया कि शरीयत आधारित `इस्लामिक बैंक` का अनेक देशों ने विरोध किया, परन्तु ग्राहक अधिकारों के कारण तथा कट्टर धर्मपालन के आग्रहवश `हलाल अर्थव्यवस्था` आज फलती-फूलती दिखाई दे रही है. विशेष धर्म प्रत्येक पदार्थ और वस्तु इस्लाम अनुसार वैध अर्थात `हलाल` हो, इसकी मांग कर रहे हैं. इसके लिए `हलाल सर्टिफिकेट` अनिवार्य हो गया.  `सेक्युलर` भारत में `भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण` (FSSAI) जैसी सरकारी व्यवस्था होते हुए भी `हलाल सर्टिफिकेट` देने वाली इस्लामी संस्थाओं की क्या आवश्यकता है. वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी समाजकी धार्मिक श्रद्धाके विषय में अथवा उनके धार्मिक अधिकारों के विषयमें प्रश्न करने के लिए अथवा उनका अपमान करने के लिए नहीं है. भारत के सौ करोड हिन्दू ग्राहकों के अधिकारों का सम्मान करनेके लिए, उन्हें उनके अधिकारों का भान दिलानेके लिए तथा राष्ट्र के सामने आसन्न संकट की जानकारी देनेके लिए आयोजित किया गया है. मौके पर प्रभाकर बर्णवाल, अधिवक्ता हरीश जोशी,अरुण बंसल,लल्लू झा,रेणु बांका, सत्यदेव सिंह,राजकुमार अग्रवाल, अशोक बर्नवाल, मीनू गोयल,हरीश कजारिया, राजेश गोश्वामी,मनोज झा,भगत सिंह, शिवचरण शर्मा,धर्मेन्द्र सरोज समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही