Search

 
 
 

धनबाद: हाइवा एसोसिएशन 20 प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी की मांग पर अडिग

 

संयुक्त मोर्चा का आंदोलन 20 वें दिन भी रहा जारी

Nirsa : एमपीएल में कोयला एवं छाई ट्रांसपोर्टरो के विरुद्ध निरसा हाइवा एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा 20  प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी की मांग पर अडिग है. इस मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन आज गुरुवार को 20 वें दिन भी जारी रहा. संयुक्त मोर्चा ने पूरी चट्टानी एकता के साथ आंदोलन जारी रखने की भी घोषणा की है. मोर्चा के नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती, आंदोलन जारी रहेगा आंदोलन में तीनों मोर्चा के लोग डटे हुए हैं. मोर्चा में उज्ज्वल तिवारी, संजय सिंह, हरि अग्रवाल, लालू ओझा सहित काफी संख्या में हाइवा मालिक शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही