Search

 
 
 

धनबाद : कांड्रा में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को हाइवा ने मारी टक्कर, गंभीर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-jharia-and-jorapokhar-police-stations-of-the-british-era-listening-in-a-dilapidated-state/">(Dhanbad)

जिले के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर कांड्रा डीवीसी टाउन के समीप 22 अगस्त को अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही अमृत मंडल की पत्नी मिंता मंडल को हाइवा ने धक्का मार दिया. 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे सिर में गंभीर चोट है. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे चासनाला सीएचसी ले गए. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रतिमा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, धक्का मार कर भाग रहे तेज रफ्तार हाइवा को लोगों ने पीछा कर कल्याणेश्वरी पुल के समीप पकड़ा. हालांकि चालक हाइवा को छोड़कर भागने में सफल रहा. आक्रोशित लोगों ने हाइवा के शीशे तोड़ दिए. मौके पर पहुंची गोशाला ओपी पुलिस हाइवा संख्या JH10AE 9781 को जब्त कर थाना ले गई. हाइवा धनबाद के चिंटू अग्रवाल का बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">

धनबाद कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही