Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में भाड़ा बढ़ोत्तरी के लिए धरना पर बैठे हाइवा मालिक, परिचालन ठप

 
Nirsa : तीन हाइवा एसोसिएशन निरसा हाइवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, स्थानीय हाइवा एसोसिएशन और आम हाइवा ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार 1 जुलाई को हाइवा मालिकों ने 20% भाड़ा बढ़ोतरी की मांग को लेकर निरसा हड़ियाजाम हनुमान मंदिर के समीप धरना दिया. इससे परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. छाई व कोयला ढुलाई के लिए एक भी हाइवा एमपीएल कंपनी नही गया. इस संबंध में तीनों एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग भाड़ा बढ़ोतरी की मांग पिछले छह महीने से कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधक हमलोगों की बात अनसुनी कर रहे हैं. कंपनी ने 1 जुलाई से नया टेंडर निकाला है. इसके तहत नया संवेदक को माल ढुलाई का टेंडर मिलेगा. हमारी मांग है कि जो भी कंपनी टेंडर लेगा, वह हमारी 20 प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी की मांग को देखते हुए ले. जबतक हाइवा के भाड़े में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी नही हो जाती, कंपनी की छाई व कोयला ढुलाई चालू होने नहीं दिया जाएगा. 13 वर्ष से हाइवा कंपनी छाई व कोयला ढुलाई में चल रहा है, लेकिन आज तक एक प्रतिशत भी भाड़ा नहीं बढ़ा है. जबकि एसडीएम धनबाद की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ था कि प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत भाड़ा बढ़ोत्तरी होगी, पर आज तक कुछ नही हुआ. कंपनी द्वारा कोयला चेकिंग के नाम पर दस से बारह घंटे हाइवा को रोका जाता है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरसा में हाइवा बंदी को कोयलांचल संगठित हाइवा एसोसिएशन धनबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने भी समर्थन दिया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-investigation-begins-in-case-of-misbehavior-with-student-of-topchanchi-kasturba/">धनबाद:

तोपचांची कस्तूरबा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही