Search

 
 
 

धनबाद : कुल्टी स्टेशन के पास एचओई तार टूटा, मौर्य सहित कई ट्रेनें 6.30 घंटे लेट

 
Dhanbad : आसनसोल रेल मंडल के कुल्टी स्टेशन के लिंक केबिन के पास 24 जून की रात करीब 11 बजे एचओई तार टूटने इस रुट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर  रोक दिया गया. धनबाद होकर चलने वाली गोरखपुर-रांची मार्य एक्सप्रेस, गोड्डा-रांची एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें करीब 7 घंटे तक लेट रहीं. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में सवार जॉय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि 25 जून की सुबह 7:30 बजे रांची में उनका एग्जाम है और ट्रेन 7.30 घंटे तक कुल्टी स्टेशन पर ही रोक दी गई. इससे उनकी परीक्षा छूट गई. रेलवे की टीम ने 25 जून की सुबह 6. 20 तार को दुरुस्त कर लिया. इसके बाद इर रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. इससे ट्रेन नंबर 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस को कुल्टी स्टेशन के पास 7.30 घंटे, ट्रेन नंबर 15027 मौर्य एक्सप्रेस बराकर और कुल्टी स्टेशन के बीच 6.30 घंटे तक खड़ी रही. वहीं, ट्रेन नंबर 12987 अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस वर्धमान स्टेशन पर 2 घंटे तक रुकी रही, जबकि ट्रेन नंबर 12321 हावड़ा-मुंबई मेल 3:30 घंटे की देरी से धनबाद पहुंची. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22912 शिप्रा एक्सप्रेस 1 घंटा, आसनसोल- गोमो मेमू पैसेंजर 1 घंटा व आसनसोल-वाराणसी आधा घंटा देर धनबाद पहुंची. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-mla-raj-sinha-started-door-to-door-public-relations-campaign-in-bhuli-c-block/">

धनबाद : विधायक राज सिन्हा ने भूली सी ब्लॉक में चलाया घर-घर जनसंर्क अभियान  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही