Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयलांचल में होली शांतिपूर्ण, डीसी और एसएसपी भी हुए रंगीन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad:  कोयलांचल में होली का त्योहार शांतिपूर्ण रहा. छिटपुट घटनाओं को छोड़ सभी जगह लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाया. एक-दूसरे को रंग व अबीर लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं. आम और खास के साथ-साथ जिले के आला अधिकारियों ने भी जमकर मस्ती की. हर ओर होलियाना माहौल दिखा. कहीं बच्‍चों की टोलियां, तो कहीं युवाओं व बुजुर्गों की टीम त्‍योहार की मस्‍ती में झूमती रही. होली के गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए. सांसद व विधायक के आवास पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा. अन्य राजनीतिक दल, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों में भी होली की धूम रही. डीसी संदीप सिंह ने अपने आवास पर एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीओ, बीडीओ-सीओ के साथ होली मनाई. प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने जोगीरा के साथ होली के गीत गाए. डीसी संदीप सिंह ने झाल बजाकर उत्साह बढ़ाया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. डीसी ने कहा कि होली भाईचारे और उमंग का त्योहार है. गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी होली मनाएं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=270615&action=edit">यह

भी देखें :  धनबाद में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 27 मार्च से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही