Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची मे होली मिलन, फगुआ गीतों पर खूब थिरके लोग

 
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के ढांगी में झारखंड जनहित मोर्चा ने गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान गायक मंडली ने ढोलक और झाल की धाप पर भक्ति व फगुआ के गीतों की प्रस्तुति दी. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. झारखंड जनहित मोर्चा के अध्यक्ष माना पाठक ने कहा कि कहा कि होली हिंदुओं का पवित्र पर्व है. यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का परिचायक है. हम सबों को चाहिए कि अपनी बुराइयों को होलिका में दहन कर दें और अच्छाइयों से सुन्दर समाज का निर्माण करें. मौके पर त्रिलोचन पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय, कालीचरण महतो, इमाम अख्तर अंसारी, मुरारी सिंह चौधरी, नित्यानंद पाण्डेय, अमर तिवारी, गोपाल पाण्डेय, मंजीत तिवारी, आकाश पाठक, मितेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही