Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : काशी में होली 18 मार्च को, हर जगह 19 को

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : होली का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 17 मार्च व होली 19 मार्च को मनाई जाएगी. पंडित सुधीर कुमार पाठक ने बताया कि 18 को काशी में होली मनाई जा रही है. बारह बजे के बाद होलिका दहन अगर होता है, तो वह उसी दिन में गिन लिया जाता है और दूसरे दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. 12 बजे रात्रि के पहले होलिका दहन होता है,तो उसके दूसरे दिन होली मनाई जाती है. इस हिसाब से इस बार 17 तारीख को 12:37 के बाद होलिका दहन किया जाएगा. 18 को काशी में होली मनाई जाएगी. 19 को होली सर्वत्र मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि होलिका दहन 12:40 से पहले हो जाना चाहिए.

       इस बार होली में आधा दर्जन शुभ योग

पंडित जितेश मिश्रा ने बताया कि इस साल होली का त्योहार काफी खास होने वाला है. क्योकि इस बार आधा दर्जन शुभ योग बन रहे हैं. इसमें वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग शामिल है. इसके अलावा होली पर बुध-गुरु आदित्‍य योग भी बन रहा है. वृद्धि योग में काम बेहद लाभ देते हैं. खासतौर पर व्‍यापार के लिए यह योग बहुत लाभदायी माना गया है. सर्वार्थ सिद्धि योग में अच्छे कार्य अत्यंत पुण्‍य देते हैं. ध्रुव योग का बनना कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने का मौका देता है. वहीं बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा घर में सुख-शांति लाती है. पं जितेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को रात्रिकालीन 12:37 मिनट के बाद होलिका दहन किया जाएगा. इस समय तक सिंह राशि का भद्रा रहेगा, जो पृथ्वी लोक पर प्रभावित रहेगा. इस वर्ष मेष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ राशि वालों के लिए होली पर्व सर्वोत्तम रहेगा और राशियों के लिए मध्यम रहेगा. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-a-holiday-on-19th-government-offices-will-open-on-monday/">धनबाद

: अब 19 को भी अवकाश, सोमवार को खुलेंगे सरकारी कार्यालय  [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/dhanbad-now-a-holiday-on-19th-government-offices-will-open-on-monday/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही