Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिनीडीह में चित्रगुप्त महापरिवार का होली मिलन समारोह

Katras :  कतरास (Katras) महेशपुर पंचायत सचिवालय पेट्रोल पंप की बगल में श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल की ओर से शनिवार 4 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर चित्रांशों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी. मौके पर ग्रामीण कलाकारों ने ढोलक झाल पर होली के ढेर सारे गीत गाये. होलियाना गीत पर उपस्थित लोग खूब थिरके. होली खेले रघुवीरा ब्रज में होली खेले रघुवीरा आदि गीतों पर खूब ठुमके लगाए. होली मिलन समारोह में कांग्रेस नेता अशोक लाल, समीर कुमार लाला मुखिया बांसजोडा,  उमेश श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, अजय राणा, संजू लाला, विवेक सिन्हा, सुजीत सिन्हा, लल्लू लाला, अजय लाला आदि मौजूद थे. जबकि होली गीत गाने वाले कलाकारों में रंजीत कुमार रजक, विश्वनाथ दास, सरजू व्यास, विनोद गोस्वामी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही