Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जीवन ज्योति स्कूल में मनाया गया होली मिलन समारोह

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जीवन ज्योति विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. समारोह में डॉ के सी श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. जीवन ज्योति के सचिव राजेश परकेरिया ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया. डॉ के सी श्रीवास्तव ने जीवन ज्योति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया. बच्चों ने जमकर होली के पारम्परिक गीतों पर नृत्य किया एवं एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए रंगों के त्योहार के पहले माहौल को रंगीन बना दिया. इस मौके पर प्राचार्य अपर्णा दास, राजेश परकेरिया, दीपक पोद्दार, शेरे कौर, रश्मि अग्रवाल एवं जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही