Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  वर्णवाल महिला समिति के होली मिलन समारोह में उड़े रंग-गुलाल

Mahuda: महुदा (Mahuda) वर्णवाल महिला समिति की ओर से गुरुवार 2 मार्च को महुदा बाजार शिव मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में दर्जनों महिलाएं रंग बिरंगे परिधान में पहुंची तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनायी. समारोह में जरूरतमंद लोगों के बीच रंग एवं गुलाल का वितरण किया गया. महिला समूह की अध्यक्ष अनिता वर्णवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्णवाल महिला समूह ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर व रंग लगाकर खुशियां बांटी. कहा कि वर्णवाल महिला समूह गरीब, निर्धन परिवारों को सहयोग करता है तथा उसे आगे बढ़ने में भरपूर मदद करता है. मौके पर अनिता वर्णवाल,उपाध्यक्ष राखी बरनवाल, सचिव ममता वर्णवाल, कोषाध्यक्ष अनिता महेश वर्णवाल, सरिता वर्णवाल, नीतू वर्णवाल, कुमारी अनिता वर्णवाल, संध्या वर्णवाल, पुष्पा वर्णवाल, रेणु वर्णवाल आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही