Search

 
 
 

धनबाद : महिला शक्ति वंदन विधेयक पास होने पर खेली होली

 

दोनों सदनों में सर्वसम्मति से मिला महिलाओं को सम्मान

Dhanbad : महिला शक्ति वंदन विधेयक पास होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा ने 22 सितंबर शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. समारोह में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी. समारोह को संबोधित करते हुए रमा सिन्हा ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया व कहा कि बहुप्रतीक्षित विधेयक पास करने का हौसला सिर्फ मोदी जी में है. दोनों सदन में सर्व सम्मति से पास होना महिला सम्मान को दर्शाता है. उन्होंने देश की सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में भाजपा महानगर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह व ज्ञानरंजन सिन्हा के साथ संजीव अग्रवाल रमेश राही, संजय झा वीरू हांसदा, कंचन सिंह, अरुण राय, अशोक सिंह, शकुंतला मिश्रा, रीता यादव, बॉबी पांडे, संतोषी आंनद, मधु सिन्हा, किरण, रेखा, फुल, सुषमा, गुड़िया, मधुर पांडे, पूनम अचिंत्या, सुषमा प्रसाद, अंजलि प्रसाद, सुधा सहित गैर राजनीतिक महिलाओं की भी भागीदारी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही