Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बस्ताकोला गोशाला में होली गीतों का धमाल, झूमे लोग

Jharia : श्री झरिया-धनबाद गोशाला समिति ने 25 फरवरी को बस्ताकोला गोशाला परिसर में फागुन महोत्सव का आयोजन किया. कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रसिद्ध मंडली राजस्थान फतेहपुर शेखावाटी के मोनिका बबलू ग्रुप ने होली के गीतों से धमाल मचाया. बांसुरी लोक नृत्य, ढप, घूमर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को खूब झुमाया. पूरा गोशाला परिसर फाल्गुन के रंग में रंगा रहा. काफी संख्या में गौ भक्त व समाज के लोगों ने धमाल का आनंद उठाया. कार्यक्रम में पधारे लोगों ने गौ माता के दूध से बनी केसरिया ठंडई, पकौड़ी व स्वादिष्ट जलपान का आनंद भी उठाया. मौके पर गोशाला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव मुरलीधर पोद्दार, द्वारका प्रसाद गोयनका, अशोक सराफ, रामप्रसाद कटेसरिया, शारदानंद सिंह, कैलाश प्रसाद चौधरी, शिवकुमार खेमका, जगदीश तुलस्यान, सत्यनारायण भोजडिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-caught-two-youths-carrying-cattle-in-jharia/">धनबाद

: झरिया में पशुओं को ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही