Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : होली पर अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, डीसी ने जारी किया आदेश

Dhanbad : रंगों का त्योहार होली को देखते धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने जिले के सभी पदाधिकारियों के लिये 24 फरवी की शाम दिशा-निर्देश जारी किया. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि होली का त्योहार 7 व 8 मार्च को मनाया जाएगा. इस दौरान सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी. मुख्यालय छोड़ कर वे बाहर नहीं जा सकेंगे. त्योहार पर विधि व्यवस्था पर निगरानी रखने, विशेष सतर्कता के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. होली की छुट्टी के दौरान सभी पदाधिकारी या पर्यवेक्षक  अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे. विधि व्यवस्था के लिए जिन पदाधिकारी तथा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी वे आदेश के अनुसार अपने कर्तव्य स्थल पर समय पर योगदान देंगे. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी भुतनाथ रजवार ने सूचना जारी कर बताया कि होली और सबेबरात को लेकर सभी सरकारी स्कूलों में 8 और 9 को मार्च छुट्टी रहेगी. 10 मार्च से सभी कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-convicted-of-raping-a-girl-on-the-pretext-of-marriage/">धनबाद

: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दोषी करार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही