Dhanbad : होली के दिन 8 मार्च को हुई बेमौसम बारिश ने रंग में भंग डालने का काम किया. इसके बावजूद युवाओं व बच्चों के उत्साह के आगे उसका असर ज्यादा नहीं पड़ा. सुबह से ही आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा. सुहाने मौसम में लोगों ने होली का खूब आनंद लिया. जमकर रंग-गुलाल उड़े. लोग होली की मस्ती में डूबे रहे. दोपहर बाद तीन बजे काले बादल छाए और लगभग डेढ़ घंटे तक तेज़ गर्जन के साथ रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही. इसके बाद मौसम सुहाना हो गया. राज्य में सबसे अधिक बारिश गिरिडीह के डुमरी (डीवीसी) में 5 मिलीमीटर दर्ज की गई. वहीं, धनबाद जिले के पुटकी में 1.8 व जामताड़ा जिले में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
: होली के बाद अलसाया शहर, सरकारी दफ्तरों में कम रही उपस्थिति [wpse_comments_template]
बारिश ने दी गर्मी से थोड़ी राहत
मार्च की शुरुआत में ही तापमान ने भीषण गर्मी की दस्तक दे दी थी. लेकिन होली के दिन हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी है यह साल की पहली बारिश थी. बदले मौसम की वजह से होली के दिन अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 31 पर पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 9 मार्च को जिले का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 17 डिग्री सेल्सियस रहा.धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की 9 मार्च को जारी रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 12 मार्च को 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-alsaya-city-after-holi-less-presence-in-government-offices/">धनबाद: होली के बाद अलसाया शहर, सरकारी दफ्तरों में कम रही उपस्थिति [wpse_comments_template]
Leave a Comment