Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पवित्रम सेवा परिवार गर्मी में प्यासे पशु पक्षियों को पिलायेगा पानी

Dhanbad : पवित्रम सेवा परिवार ने इस गर्मी में गोवंश और पशु-पक्षियों को बचाने के लिए हर घर नाद स्थापित करने का अभियान मंगलवार से शुरू किया है. पशु-पक्षियों की समस्या को देखते हुए पवित्रम सेवा परिवार आगे आया है. जानकारी देते हुए सेवा परिवार के अजय भरतिया ने बताया कि इस चिलचिलाती धूप और प्यास की मार से गोवंश बचाने के लिए पवित्रम गो सेवा परिवार धनबाद की टीम ने घर-घर नाद लगाने का अभियान शुरू किया है. इस अभियान में पवित्रम के साथ कई अन्य सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान में राजू टांटिया एवं अनिल खेमका मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं. इस अभियान के तहत परिवार ने 300 नाद लगाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि एक छोटे से प्रयास से गोवंश और अन्य सभी पशु पक्षी जीवित रह सकते हैं. साथ ही उन्होंने इस नेक कार्य के लिए धनबाद की जनता से पशु पक्षियों के लिए छत पर या नाद में पानी रखने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही