Search

धनबाद: पवित्रम सेवा परिवार हर मांगलिक दिवस पर लगाएगा पेड़

Dhanbad : विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था पवित्रम सेवा परिवार ने अनोखी पहल के तहत जन्म दिवस या वैवाहिक वर्षगांठ जैसे मांगलिक दिवस पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है. परिवार के सदस्य इस अभियान के तहत लोगों को एक फलदार पेड़ भी दान करेंगे. इस अभियान की शुरूआत पवित्रम सेवा परिवार के सदस्य विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को करेगा. सेवा परिवार के सदस्य अजय भरतिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है. अभियान के तहत देश भर में फैली   संस्था के सदस्य कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि लोग इस भागदौड़ की जिंदगी में जाने अनजाने पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बदले में पेड़ लगाना भी भूल जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो आगे चलकर अगली पीढ़ी के लिए काफी नुकसानदेह साबित होने वाला है. पवित्रम सेवा परिवार के इस अभियान और प्रयास से धरती की रूप रेखा बदल सकती है. इसी सोच को लेकर हम आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp