Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: होमगार्ड अभ्यर्थियों को मिला पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का समर्थन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) होमगार्ड अभ्यर्थियों को धरना के 18 वें दिन पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने समर्थन देकर उनकी हौसला आफजाई की. होमगार्ड अभ्यर्थी धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं. बुधवार 27 जुलाई को पूर्व निरसा विधायक मासस नेता अरूप चटर्जी धरना स्थल पहुंचे और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. अभ्यर्थियों ने बताया कि बहाली प्रक्रिया के पांच साल हो गए लेकिन अभी तक बहाली नहीं हुई. अधिकारियों की गलती की सजा हमें मिल रही है. अब कैरियर भी बर्बाद हो गया है.

 20 जुलाई को धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मिले थे

एक सप्ताह पूर्व 20 जुलाई को धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मिले थे और मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही थी. अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लोग 18 दिनों से धरना पर बैठे हैं और घर से आने जाने में प्रतिदिन 100 रुपये खर्च हो जाता है, जबकि वे 5 साल से बेरोजगार हैं. सरकार को मामले का संज्ञान लेना चाहिए.

  बहाली रद्द करने की अनुशंसा का विरोध

होमगार्ड अभ्यर्थी बहाली की मांग को लेकर पिछले 9 जुलाई से धरना पर बैठे हैं. जानकारी हो कि वर्ष 2017 में बहाली निकाली गई. 1068 होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई. पहली लिस्ट में 735 अभ्यर्थी थे. बाकी दूसरे फेज में थे. बहाली में कई गड़बड़ी सामने आई थी. पैसे लेने का ऑडियो वायरल हुआ था. बहाली की वीडियोग्राफी भी नहीं मिल सकी थी,जिससे अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण रोक दिया गया और अब बहाली रद्द करने की अनुसंसा की गई है. इसी के विरोध में अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही