Search

 
 
 

धनबाद:  धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों को मिला विधायक राज सिन्हा का समर्थन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  होमगार्ड अभ्यर्थी 10 दिनो से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अपनी धरना पर बैठे हैं. कोई अधिकारी सुध लेने नही पंहुचा. बुधवार 20 जुलाई को धनबाद विधायक राज सिन्हा धरना स्थल पहुंचे. उनकी समस्याओं से अवगत हुए. अभ्यर्थियों ने उन्हें बताया कि बहाली प्रक्रिया शुरू हुए पांच साल हो गए. परंतु अभी तक बहाली नही हुई. बहाली प्रक्रिया में अधिकारियो की गलती की सजा उन्हें मिल रही है. अब उनका कैरियर भी बर्बाद हो गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि बहाली की पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई थी. बैंक खाता भी खुल गया था. अब बुनियादी प्रशिक्षण होना था. परंतु अब गड़बड़ी की बता कर पूरी प्रक्रिया रद्द करने की बात की जा रही है. गड़बड़ी दूसरी लिस्ट में थी, जो अधिकारियों ने की थी. विधायक राज सिन्हा ने मामले को गंभीर बताया. कहा मानसून सत्र में विधानसभा में मामले को उठाएंगे. विधायक ने धनबाद उपायुक्त को भी दो बार फोन लगाया. परंतु उपायुक्त ने फोन नहीं उठाया, जिससे विधायक काफी नाराज हुए.होमगार्ड अभ्यर्थी बहाली रद्द करने की अनुशंसा के विरोध में विगत 9 जुलाई से धरना पर बैठे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-compassionate-committee-approved-job-offer-to-37-persons/">धनबाद

: अनुकंपा समिति ने दी 37 व्यक्तियों को नौकरी के प्रस्ताव को मंजूरी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही