धनबाद : होम गार्ड जवान राजभवन के निकट 15 मई को करेंगे धरना-प्रदर्शन
Dhanbad : बिहार के होम गार्ड जवानों को कई सुविधा मिलने के बाद झारखंड के होम गार्ड जवानों में झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश है. 15 मई को जिले के होमगार्ड जवान राजभवन के नजदीक जाकिर हुसैन पार्क रांची के समक्ष शांतिपूर्वक धरना देंगे. इस संदर्भ में होम गार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बुधवार 3 मई को पत्र जारी कर बताया कि धनबाद जिले से 500 तथा पूरे झारखंड से 5 हजार जवान इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. उनका कहना है कि पड़ोसी राज्य बिहार में होमगार्ड जवानों को सरकार से कई तरह का लाभ मिल रहा है. उन्होंने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट ने भी होमगार्ड जवानों को पुलिस कर्मियों के अनुरूप वेतन एवं अन्य भत्ते का लाभ देने का आदेश पारित किया है. सरकार गठन से पूर्व सौहराई भवन, हरमु में संविदा संवाद के दौरान झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में यह वादा किया गया था कि सरकार बनने के बाद होमगार्ड जवानों को नियमित करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ दिया जाएगा. कहा कि झारखंड सरकार के वादे की अनरूप होमगार्ड जवानों को लाभ नहीं दिया गया है. झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान मायूस हो चुके हैं. इसीलिए राजभवन के पास होमगार्ड जवान धरना-प्रदर्शन करेंगे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment