धनबाद: एग्यारकुंड में पंचायती राज दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
Maithan : मैथन (Maithan) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के चौथे दिन एग्यारकुंड उत्तर पंचायत सचिवालय में 24 अप्रैल सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इससे पहले प्रभात फेरी निकाली गयी. उसके बाद सभी ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया. एकांकी नाटक के माध्यम से वार्ड सदस्यों ने ग्रामीणों को जागरूक किया कि अकेले पर बोझ न बनकर साझा काम करें, ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी न हो. खुली चर्चा, ग्राम पंचायत के आधारभूत बुनियादी ढांचा, कुल संख्या, लाभुकों की संख्या व वर्तमान में कार्यक्रम की स्थिति की जानकारी ली गयी. अंत में एग्यारकुण्ड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, बीपीओ श्रीकांत मंडल, मुखिया काकुली मुखर्जी एवं पंसस बंदना रविदास ने पुरस्कार वितरण किया. बृंदावनपुर, गोपीनाथ पुर, मेढ़ा, शिवलीबाड़ी मध्य, उत्तर, दक्षिण एवं पूरब, जोगरात, कालीमाटी, डुमरकुंडा उत्तर एवं दक्षिण, आमकुड़ा, कालीपहाड़ी पूरब पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment