Search

 
 
 

धनबाद: नौ महीने से मानदेय बकाया, सीवीसी ऑपरेटर बैठे अनशन पर

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) कोरोना काल में काम करने वाले प्रखंड के सीवीसी ऑपरेटरों को पिछले नौ माह से मानदेय नहीं मिला है. मंगलवार 31 मई को सीवीसी ऑपरेटर मानदेय नहीं मिलने का विरोध करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहूबहियार प्रांगण में अनशन पर बैठ गए. सीवीसी ऑपरेटरों ने मानदेय की मांग की. ऑपरेटर अरुण कुमार महतो ने बताया कि कोरोना के समय विभाग ने जुलाई 2021 से 30 मार्च 2022 तक 500 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर काम के लिए रखा था. परंतु अब नौ महीने से मानदेय बकाया है. जान को जोखिम में डाल कर काम करने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हुआ. विगत 31 मार्च  को चिकित्सा प्रभारी ने आश्वासन दिया था कि 10 दिन के अन्दर भुगतान कर दिया जाएगा. परंतु अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. भुगतान नहीं होने से परिवार का भविष्य अंधकारमय हो गया है. हम सभी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-at-drug-dealers-house-in-rani-bazar-of-katras/">धनबाद:

कतरास के रानी बाजार में दवा व्यवसायी के घर डकैती [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही