Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आशीर्वाद टावर अग्निकांड में बेहतर भूमिका निभाने वाले हुए सम्मानित

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  विगत 31 जनवरी को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर अग्निकांड में राहत और बचाव कार्य में बेहतर ढंग से दायित्व का निभाने वालों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है. अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने बुधवार 8 फरवरी को अपने कार्यालय कक्ष में पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के डॉ निर्मल ड्रोलिया व बैंक मोड़ इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दोनों ने सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया है. पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ने एक पल की देरी किए बिना अपने फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का काम किया. इस कारण आग टावर के अन्य फ्लोर तक नहीं पहुंच सकी. बैंक मोड़ इंस्पेक्टर ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. वह टावर की सीढ़ियों पर चढ़ गए और लोगों को छत पर जाने के लिए प्रेरित किया तथा अफरा-तफरी के माहौल में जो सीढ़ियों में फंसे थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में भी अहम भूमिका अदा की. उन्होंने कहा उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्य के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण-सह-आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यो की सराहना की है. इस सराहनीय कार्य के लिये उपायुक्त संदीप सिंह की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है. मौके पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही