Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में हुड़दंगियों का उत्पात, दुकानदार पर चाकू से किया हमला समेत 2 खबरें

 
Maithon : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के मैथन मोड़ के पास होली के दिन मंगलवार को हुड़दंगियों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया. रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खैनी दुकानदार विवेक यादव से शराब के लिए पैसा मांगने की बात पर खूब बवाल किया. बीच-बचाव करने आए दुकानदार के रिश्तेदारों पर मनबढू हुड़दंगियों ने चाकू से वार कर दिया, जिसमें एक युवक विवेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है. बीच बचाव में विक्की यादव, मोहन यादव, कृष्णा यादव, सन्नी यादव व प्रियम साव को भी चोट लगी है. ओपी प्रभारी पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. आर्मी जवान गजेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव पर चाकू से हमला करने का आरोप है. वहीं, जयशंकर यादव, प्रकाश ओझा, सागर यादव, विकास यादव व अन्य पर लाठी-डंडा से मारपीट करने का आरोप है. खैनी दुकान के अनुसार, हुड़दंग मचा रहे युवकों ने उसके गल्ले में रखे चार हजार रुपये निकाल लिए. ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने चाकूबाजी से इनकार किया है. इससे एक दिन पहले सोमवार की दोपहर भी 10-12 की संख्या में हुड़दंगियों ने कुमारधुबी बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास जमकर बवाल किया था. जबरन दुकानें बंद करवा दी.

टेम्पो के धक्के से बाइक सवार की मौत

Maithon : चिरकुंडा बिजली ऑफिस के पास जीटी रोड पर टेम्पो व बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार गोपाल प्रसाद (56 वर्ष) की मौत हो गई. घटना सोमवार शाम की है. एग्यारकुण्ड निवासी गोपाल प्रसाद कुमारधुबी एमबीई कारखाना में कार्यरत थे. वे सोमवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर चिरकुंडा से एग्यारकुण्ड अपने घर जा रहे थे. इस दौरान बिजली ऑफिस के पास विपरीत दिशा से तेज गति आ रहे मालवाहक टेम्पो ने टक्कर मार दी. वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए. आसपास के लोग उन्हें तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उनके घर में रंगों के त्योहार होली मातम में बदल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने चिरकुंडा थाना में टेम्पो चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. चिरकुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-rickshaw-puller-found-floating-in-the-pond-in-baghmara/">धनबाद

: बाघमारा में तालाब में तैरता मिला रिक्शा चालक का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही