Search

 
 
 

धनबाद: झमाडा में नियुक्ति की आस जगी, नगर विकास विभाग ने मांगा आय-व्यय का ब्योरा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 115 दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे झमाडा के आश्रितों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उन्हें मालूम हुआ कि नगर विकास विभाग ने झमाडा प्रबंधन से विगत 4 वर्षों के आय-व्यय का ब्योरा मांगा है. नगर विकास की इस पहल को सकारात्मक माना जा रहा है. आश्रितों के अनिश्चितकालीन धरना को देखते हुए झमाडा प्रबंधन ने विगत 18 अप्रैल  को नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर आदेश मांगा था. आज 16 जून गुरुवार को नगर विकास विभाग ने नियुक्ति के पहले झमाडा से विगत 4 वर्षों का आय- व्यय का ब्योरा मांगा है. आय-व्यय को देख कर ही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. झमाडा के सहायक अभियंता पंकज कुमार झा ने आश्रितों को आश्वस्त किया है कि विभाग में मैनपावर की घोर कमी है. इसलिए नियुक्ति तो करनी ही पड़ेगी. बहुत जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रबंधन की ओर से इस सकारात्मक पहल को देख धरना पर बैठे तमाम आश्रितों में खुशी है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-will-charge-fee-for-parking-on-roads-settlement-will-be-done-on-june-21/">धनबाद:

नगर निगम सड़कों पर पार्किंग के लिए वसूलेगा शुल्क, 21 जून को होगी बंदोबस्ती [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही